मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। माण्डा विकास खंड के ऊंचडीह गांव में 11 फरवरी शनिवार को श्री शिव सहत्रार्चन शिव कथा के कलश यात्रा वैदिक मंत्रों के बीच पूरी भव्यता के साथ शिव मन्दिर से निकली। कलश यात्रा में भारी संख्या में कलश लिए महिलाएं और पुरूषों शामिल रहे।
कलश यात्रा कथा स्थल से निकलकर महोवा गंगा तट पर पहुंचकर कलश में गंगाजल भरकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर समाप्त हुई।
गौरतलब हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 से 18 फरवरी 2023 तक होने वाले श्री शिव सहर्स्त्राचन कथा का आयोजन धर्म प्रकाश शुक्ल पुत्र रामउजागर शुक्ल द्वारा किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ 11 फरवरी शनिवार को कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में धनंजय शुक्ला, गायत्री प्रसाद तिवारी पूर्व प्रमुख प्रमुख कोरांव, राजेंद्र, सत्य प्रकाश, अमित सिंह, राकेश पांडे, गौरव प्रताप थाना मांडा, अरुण त्रिपाठी, शैलेश सिंह शैलू, (सभासद नगर पंचायत कोरांव) आदि लोग उपस्थित रहे।
कथा का आयोजन 12 फरवरी रविवार से ब्रह्मलीन स्वामी श्री राजेश्वरानन्द जी महाराज के प्रिय कृपापात्र शिष्य श्री अंकुशजी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में 19 फरवरी रविवार को महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।