Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सोनालिका कंपनी की तरफ से सैकड़ों किसानों को किया गया सम्मानित

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजारोड के जानकीगंज सब्जी मंडी के पास सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी की तरफ से आयोजित किसान सम्मान समारोह एवं फ्री सर्विस कैंप में किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के फ्री सर्विस का लाभ उठाया। 

SV News

बता दें कि बुधवार को शुक्ला आटो सेल्स जानकीगंज मेजारोड की तरफ से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र से आए किसानों को एजेंसी के संचालक राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। किसानों ने फ्री सर्विस कैंप में अपने ट्रैक्टरों के फ्री सर्विस का लाभ उठाया। एजेंसी के संचालक राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने बताया कि सोनालिका कम्पनी हमेशा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बेहतर ट्रैक्टर का निर्माण करती है। जिसके कारण कम खर्च में किसानों को ज्यादा फायदा होता है। किसान इस ट्रैक्टर से लाभान्वित जरूर होते हैं। सोनालिका कंपनी के सर्विस इंजीनियर रामेश्वर यादव ने सोनालिका ट्रैक्टर के खूबियों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। आयोजक विकास शुक्ला ने आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रभाशंकर उर्फ रिंकू ओझा, गुरु शुक्ल, संदीप मिश्रा, महेश मिश्रा, राजेश तिवारी, रामआसरे कुशवाहा, संतोष तिवारी, रामगोपाल तिवारी, रामराज यादव, अरुण यादव, भीम यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad