Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में शादी के मंडप से बिना दुल्हन के लौटी बारात

SV News

फेरे लेने से मुकर गई लड़की, प्रेमी के गले में डाली जयमाला

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में एक शादी फेरे होने से पहले ही टूट गई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। माता-पिता ने इज्जत की दुहाई देकर बेटी को मानने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार हताश दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के लौट गए।
यही नहीं, इसके बाद दुल्हन अपने घर जाने के बजाय उसी गेस्ट हाउस में प्रेमी के गले में जयमाल डालकर उसके साथ चली गई। माता-पिता भी बेटी की जिद के आगे असमर्थ नजर आए। बेटी के जाने के बाद मायूस होकर नाते-रिश्तेदारों और परिवार के साथ घर लौट आए। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

SV News

नैनी कोतवाली क्षेत्र के चाका की रहने वाली एक युवती की शादी क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ला निवासी युवक के साथ तय हुई थी। पांच फरवरी को तिलकोत्सव हुआ। आठ फरवरी को मेवालाल बगिया के पास एक गेस्ट हाउस में शादी होनी थी। शादी में घराती-बराती बड़े ठाठ से पहुंचे थे। हंसी-खुशी और नाच गाने के बीच शादी की रस्म से लेकर अन्य कार्यक्रम चल रहा था। घराती जहां, बारातियों की सेवा में व्यस्त थे, वहीं बाराती एक दूसरे से हंसी-मजाक कर खुशियां मना रहे थे।
शादी की रस्म धीरे--धीरे आगे बढ़ रही थी। पहले द्वारपूजा, फिर जयमाल हो गया। चढ़ावा चढ़ गया। रात में मुहूर्त के मुताबिक करीब डेढ़ बजे विवाह होना था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक दुल्हन उठी और पंडित जी को रोकते हुए बोली कि मुझे शादी नहीं करनी। दुल्हन के इस व्यवहार से दूल्हा और बारातियों के साथ उसके माता पिता और रिश्तेदार भी दंग रह गए। माता पिता और दूल्हे के घरवालों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। परेशान वर पक्ष ने पुलिस को बुला ली।

सुबह गेस्ट हाउस पहुंच गया प्रेमी, रचाई शादी

पुलिसकर्मियों और घरवालाें ने जब लड़की को समझाने का प्रयास किया तो पता चला कि लड़की का किसी और से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिसके बाद लड़के पक्ष ने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने भी दोनों पक्षों में समझौता कराकर अलग कर दिया। वर पक्ष वापस लौट गया। लडकी पक्ष के लोग गेस्ट हाउस में ही थे, कि लड़की का प्रेमी वहां पहुंच गया। उसी मंडप में दोनों ने एक दूर को जयमाल पहनाई और लड़की प्रेमी संग उसके घर चली गई। युवती के घर वालों ने भी उसे नहीं रोका।
इंस्पेक्टर नैनी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए। लड़की बालिग है, इसलिए बिना उसकी मर्जी के किसी से शादी नहीं हो सकती है। हालांकि थाने में कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad