Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पंचतत्व में विलीन हुए विधायक राहुल प्रकाश कोल, दस वर्षीय बेटे सम्राट ने दी मुखाग्नि

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के गंगा नदी तट पर अपना दल एस के युवा मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष व छानबे विधानसभा क्षेत्र से विधायक राहुल प्रकाश कोल की अंतिम यात्रा पूरी हुई। दिवंगत राहुल प्रकाश कोल को मुखाग्नि करीब 10 वर्षीय पुत्र सम्राट ने दिया। अंतिम संस्कार की विधि राहुल के छोटे भाई जग प्रकाश ने किया। गंगा तट पर उमड़ी हजारों की भीड़ के बावजूद सन्नाटा था। हर किसी की आंखे नम थी। हंसते हुए मिलने वाले राहुल पंचतत्व में विलीन हो गए।

SV News

पटेहरा विकास खंड के पैतृक गांव पटेहरा कला से अंतिम यात्रा फूलों से सजे वाहन के साथ आरम्भ हुई। इसके पूर्व दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव में हुजूम उमड़ पड़ा था। अपना दल एस के अलावा अन्य दलों के लोग भी जुटे थे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। अंतिम यात्रा वाहनों के साथ कोन विकास खंड के चील्ह घाट के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल सैकड़ों वाहनों का काफिला धीरे-धीरे गंगाघाट के लिए बढ़ा। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

SV News

गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश कोल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। नदी के तट पर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया, MlC विनीत सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, समेत अपना दल के नेता, सांसद और विधायक के साथ आम जन मानस ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad