Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: शादी का झांसा देकर भाई का दोस्त करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

SV News

विरोध पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सिविल लाइंस में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर दो लाख ऐंठने का आरोपी राज सोनकर निवासी कीडगंज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके भाई का दोस्त है और घर आने जाने के दौरान ही उसे शादी का झांसा देकर तीन साल पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा।
अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। चार फरवरी को दबाव बनाकर दिल्ली बुलाया गया और फिर होटलों में रखकर दुष्कर्म किया गया। शादी से मुकर गया और विरोध पर पीटा गया। किसी तरह उसने सूचना दी तो परिजन दिल्ली पहुंचकर उसे ले आए। सिविल लाइंस के प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad