Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: हादसे में अधेड़ की मौत, एसआरएन में मारपीट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के विरावा रोड के पास मंगलवार को कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। कार चालक और घायल के परिजन उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराये। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गयी। अधेड़ की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने कार में तोडफ़ोड़ की और चालक की भी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के खरगापुर निवासी रामगरीब (55) पुत्र रामेश्वर मंगलवार को साइकिल से बाजार जा रहा था। विरावा रोड़ के पास कार की टक्कर से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कार चालक वहीं रुका रहा तब तक परिवार के लोग आ गये। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर टक्कर मारने वाले कार चालक ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत के बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गये और कार चालक की पिटाई शुरू कर दिये और कार में तोडफ़ोड़ की। मारपीट की सूचना पर एसआरएन चौकी प्रभारी एवं कोतवाली पुलिस भी पहुुंच गयी और कुछ देर बाद ही एसीसी भी पहुंच गये। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कार चालक सेना में कर्नल के पद पर हैं। उन्होंने ही घायल को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक के दो पुत्र एवं चार पुत्रियां है। पत्नी किसुन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad