स्टेशन पर रेल यात्रियों को बेचता था गांजा
प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज जंक्शन पर गांजा बेच रहे एक गांजा तस्कर को रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से रेल यात्रियों को गांजा बेचता था। उसके पास डेढ़ किलो गांजा भी बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम देवेंद्र कुमार रैदास पुत्र सुरेश चंद्र, कानपुर जनपद के थाना बिल्हौर अंतर्गत माखन नेवादा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत जीआरपी थाना प्रयागराज में पंजीकृत किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियुक्त अलग अलग प्लेटफार्म पर खड़े होकर अवैध गांजा बेचता था।
जीआरपी की टीम ने बताया कि अभियुक्त अधिक कीमत पर गांजा बेचता था। रविवार को भी वह प्लेटफार्म नंबर 7/8 के हावड़ा एंड जंक्शन बोर्ड के पास से अवैध गांजा तस्करी कर रहा था। जीआरपी की टीम उसकी तलाश में थी। टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मानिकपुर जंक्शन के बाहर एक अनजान व्यक्ति से गांजा खरीदता है और फिर प्रयागराज जंक्शन पर आकर यात्रियों को अधिक दामों पर बेचता है। जीआरपी मानिकपुर स्टेशन के बाहर उस युवक की भी तलाश कर रही है जो गांजा की सप्लाई करता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार सरोज, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज, कांस्टेबल अजय कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।