Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

किसान संगोष्ठी में भाजपाइयों ने की बजट पर चर्चा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को बलापुर चाका मे भाजपा किसान मोर्चा यमुनापार प्रयागराज के बैनर तले किसान संगोष्ठी आयोजित कर अमृत बजट पर चर्चा की गई। अमृत काल बजट किसान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया। बलापुर चाका में आयोजित किसान संगोष्ठी कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सेवालाल पटेल ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश सदस्य भाजपा प्रभा शंकर पांडेय का माल्यार्पण कर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदेश सिंह ने किया।

SV News

ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बजट पर देश के विकास की चर्चा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे क्षेत्रीय मंत्री डा. अर्चना शुक्ला ने किसानों के प्रति सरकार द्वारा योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर आदेश सिंह, हृदेश मिश्रा, सुधीर कुमार शाहू 'बऊवा', अभिषेक मौर्य, नीरज द्विवेदी, दिनेश तिवारी, रंजय मिश्रा, पवन कुमार, रवि कुमार, योगेश कुमार, छंगू दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad