Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यूपी वॉलीबाल संघ के रेफरी बोर्ड के चेयरमैन विनोद सिंह के निधन पर दी गई श्रद्धांजली

SV News

हंडिया, प्रयागराज (श्रीकांत यादव)। स्थानीय हंडिया ब्लॉक के टेला गाँव में आयोजित वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज की एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें विगत दिवस उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के रेफरी बोर्ड के चेयरमैन व जिला वॉलीबाल संघ,मऊ के सचिव तथा नेशनल रेफरी डॉ.विनोद सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने स्व.डॉ.विनोद सिंह द्वारा वॉलीबाल में किये गए उनके योगदान पर चर्चा की तथा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जो संस्कार डॉ.विनोद सिंह के अंदर था,वहीं गुण उन्होंने अपने शिष्यों में डालने का प्रयास किया। उक्त शोक सभा के अवसर पर जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के उपाध्यक्ष के.पी.सिंह, कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, प्रभाकर चौबे, मुकेश शुक्ला, मो.यूनुस, सी.पी.मिश्रा, जिला वॉलीबाल संघ,भदोही के अध्यक्ष सृष्टि नारायण सिंह, डॉ.सुभाष यादव, ब्लॉक प्रमुख हड़िया महेंद्र सिंह, राज कुमार पाठक, हड़िया प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन यादव, दयाराम मिश्रा, ठाकुर प्रसाद यादव, महेंद्र यादव, संतोष भास्कर, असफाक अहमद, बबलू पांडेय, पप्पू यादव व मदन मिश्रा आदि खिलाड़ी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad