Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, जनता को 'सिलेंडर वाली सांसद' की दिलाई याद

SV News

अमेठी (राजेश सिंह)। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुत्री के विवाह में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर जमकर हमलावर रहे। अमेठी सांसद को पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलेंडर वाली सांसद बताया। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी अमेठी विधानसभा से विधायक हैं।
रविवार को उनकी बेटी सुधा की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री गयात्री प्रजापति को सात दिन की पैरोल मिली है। इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार समेत मुख्यमंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि नव युगल दंपती को शादी की बहुत बहुत शुभकामनाएं। अमेठी अपने नाम से ही जानी जाती है। जो लोग राजनीति में रुचि रखते हैं वे अमेठी को जानते हैं। मैं पहले भी अमेठी आया हूं। आज पुनः मुझे अमेठी आने का मौका मिला। इसलिए मैं जानता को धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने अमेठी में सपा को चुना और विधायक बनाया। अखिलेश ने कहा क प्रदेश के हालात आप से छिपे नहीं हैं। अभी सदन खत्म हुआ है। आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। अगर गरीब हैं तो इस सरकार में उसे न्याय नहीं मिला सकता। विपक्ष ने जो भी सवाल उठाए उसके जवाब नहीं दिए गए। भाजपा डंका बजाती थी कि एक उद्योगपति दुनिया में नंबर एक पर पहुंचकर अब पता नहीं किस स्थान पर पहुंच गया है। भाजपा के एक साथी उद्योगपति के 20 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
एलआईसी और स्टेट बैंक का पैसा डूब गया। जनता जानना चाहती है कि जिनके कारण पैसा डूबा उन पर कार्रवाई होगी कि नहीं। अमेठी से सुल्तानपुर से भाजपा की एमपी हैं। जो सिलेंडर वाली एमपी हैं। होली आ गई लेकिन अभी गरीब को सिलेंडर नही मिला। आज चीनी, आटा, रिफाइंड सभी कुछ महंगे हैं। आज किसानों को आलू की कीमत नही मिल रही है। भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया।
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगनी करने की बात कर रहे थे। कुछ नहीं हुआ। महंगाई बढ़ गई। भाजपा कहती है कि सिर्फ चार परसेंट बेरोजगारी बची है लेकिन किसी गांव में देख लीजिए कितने बेरोजगार हैं। बस के किराए भी बढ़ा दिए गए। 2024 में भाजपा को सबक सिखाएं। जिन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था। बुलडोजर किसी समस्या का समाधान नही है। कहीं भी बुलडोजर चल रहा है। इस देश को संविधान से चलना चाहिए लेकिन नही चल रहा है। भाजपा बाबा साहब का संविधान नहीं कोई और संविधान चला रही है। इन्होंने संविधान पढ़ा ही नहीं है। बिना समाजवाद के सेकुलरिज्म कैसे संभव है। सड़कों पर सांड अभी भी घूम रहे है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ 40 लाख करोड़ का सपना दिखा रहे है। कारखाने लगाने वाले उद्योगपति यहां से फरार हो गए। हमारा गठबंधन सभी 80 सीटों पर लड़ेगा। हम समाजवादी रामचरित मानस के खिलाफ नही है। उन्होंने कहा कि किसी मुख्यमंत्री का आवास गंगाजल से नहीं धोना चाहिए। मैंने कहा कि आप टॉप 10 अपराधियों की सूची निकलवाये। 24 में सपा अपने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी।
राहुल गांधी के साथ चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जिससे गठबंधन है उसी के साथ चुनाव 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा। अखिलेश ने कहा कि गायत्री और उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है। हमें उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा। रमाकांत यादव, दीपक और आजम खान समेत कई लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए गए।
भाजपा के नेता लगातार रणनीति बनाकर सपा नेताओ को फंसा रहे है। इस दौरान अखिलेश ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह पर तंज कसा और कहा कि ये उनसे पूछिये कि वो मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं तो सड़क क्यों नही बनवा पा रहे हैं। अखिलेश यादव से प्रदेश की बदहाल सड़क को लेकर कहा कि सरकार को बजट देना चाहिए क्योंकि सिंर्फ 30 परसेंट पैसा ही पीडब्लूडी का खर्चा हुआ है। मुख्यमंत्री जी कंजूस किस्म के है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad