Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम, उनके माता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शनिवार को प्रदेश सरकार के सिंचाई व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि देने मिर्जापुर के ओड़ी गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की मां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और चुनार विधायक अनुराग सिंह मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। खराब सड़कों को जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मितल, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह सहित कई भाजपा के पदाधिकारी रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी का बुधवार को निधन हो गया था। इसके बाद से ही प्रदेश के बड़े- बड़े नेताओं व अधिकारियों का गांव में जमावड़ा लगा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ओड़ी गांव पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद  विंध्याचल के लिए रवाना हो गए थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad