श्रीराम कथा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के रामभद्राचार्य :कहा उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है
मेजा,प्रयागराज।
पद्म विभूषण से सम्मानित श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने मंगलवार को मेजा के जेवनिया गांव में दिव्यांगोत्थान श्रीराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय वंचितों के श्रीराम कथा में विगत दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर विस्तार से श्रोताओं को जानकारी दी। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि वो सठिया गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।स्वामी स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनीति में कोई अस्तित्व नहीं है वह रामचरितमानस पर बयान देकर गलत काम किया है। रामचरितमानस को हम भारत से अलग नहीं कर सकते। रामचरितमानस को उन्होंने संसद में राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग किया है।उन्होंने कहा कि श्रीराम केवल आस्था के केंद्र नहीं है। वह भारत देश की अस्मिता के केंद्र हैं। साग सब्जी बेचने वाला आदमी इसको कुछ मालूम नहीं है। देश ही नहीं पूरा देश इस बयान से दुखी है। उन्होंने यह तक कह दिया कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि।स्वामी रामभद्राचार्य ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए हमें यत्न करते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा ये कब होगा। ये तो भगवान जाने, लेकिन हमें कोशिश करनी चाहिए।स्वामी ने उपस्थित श्रोताओं को रामकथा और विस्तार से बताते हुए कहा कि हमें राम के आदर्श पर चलने की जरूरत है।खचाखच भरे पंडाल में श्रोताओं ने
स्वामी के प्रवचन को सुनकर प्रफुल्लित हुए।इससे पूर्व स्वामी के मंचासिन होते ही विद्वान आचार्यों द्वारा पूजन हुआ।तत्पश्चात आयोजकों ने स्वामी को तुलसी की माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के संयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष,डीसीपीसी यमुनापार प्रभारी अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने अपने स्वागत संबोधन में स्वामी रामभद्राचार्य के स्वागत के साथ सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ अशोक हरिवंश भैया जी, श्री रामभद्राचार्य की कृपा पात्र शिष्य रामचंद्र जी महाराज (जय महराज),
अभिषेक तिवारी टिंकू , रुचि तिवारी पूर्व प्रधान जेवनिया,कौशल्या नंदगिरी टीना मां, पूर्व राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह,रईस चंद्र शुक्ल, नित्यानंद उपाध्याय, सिद्धांत तिवारी, अजीत सिंह, तनय पांडे, राजू पांडे, हर्षित मिश्रा ,दीपक गौर आदि मौजूद रहे।