Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सामूहिक विवाह समारोह में अवैध वसूली, निकाह करवाने वाले मौलवियों ने लिए पांच-पांच सौ रुपए

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के परेड ग्राउंड में सामुहिक विवाह समारोह में अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। निकाह करवाने वाले मौलवी ने पांच-पांच सौ रुपए लिए। बिना रुपयों के प्रमाणपत्र न देने की बात भी सामने आ रही है। 
बता दें कि सोमवार को परेड ग्राउंड में सामूहिक विवाह मे 1126 जोड़ों की शादी हुई। इसमें 18 मुस्लिम जोड़े थे, जिनका निकाह कराया गया। छह मौलवियों ने इन जोड़ों का निकाह कराया। इसके बाद मौलवी ने सभी दूल्हा-दुल्हन को प्रमाण पत्र देने के लिए बुलाया। मौलवी ने सभी से पांच-पांच रुपए जमा करने को कहा। मौलवी ने कहा कि रुपए देने के बाद ही प्रमाण पत्र मिलेगा। कुछ लोगों से तो रुपए लेकर सर्टिफिकेट दे दिया, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। एक महिला ने कहा- ''साहब, गलत न करिए, दो सौ रुपए ही लीजिए। हम गरीब हैं, तभी तो यहां शादी करने के लिए आए हैं।'' इसके बाद मौलवी ने पांच सौ रुपए का नोट वापस किया। फिर महिला ने दो सौ रुपए दिए। इसके बाद मौलवी ने सर्टिफिकेट दिया। 

SV News

मामले की जानकारी पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मौलवी ने रुपए क्यों लिए, इसकी जांच कराई जाएगी। समारोह में दूल्हा-दुल्हन की ओर से कोई भी शुल्क नहीं देय था। वहीं डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि जिन मौलवियों ने परिवार वालों से रुपए लिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसकी जांच कराई जाएगी। यहां प्रमाण पत्र के नाम पर कोई रुपए लेने का प्रावधान नहीं था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad