Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिले में अव्वल रहा जसरा मंडल

SV News

बारा, प्रयागराज (मंगला प्रसाद तिवारी)। शुक्रवार को पंचायत भवन जसरा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें भाजपा जिला मंत्री यमुनापार कमलेश त्रिपाठी ने जिले में पहला स्थान प्राप्त करने पर जसरा मंडल के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा की जसरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि वह किसी मायने में अपने मंडल को पीछे नही रखना चाहते। कार्यक्रम में मौजूद जिला मंत्री बूथ सशक्तिकरण अभियान के मंडल प्रवासी जसरा प्रकाश शुक्ला प्रचंड ने भी मंडल अध्यक्ष सहित पूरी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने किया व संचालन महामंत्री भूपेंद्र पाठक ने की। कार्यक्रम में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मंडल महामंत्री नीरज केसरवानी में अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अंत में जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती के निर्देश पर जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने जिले में अव्वल आने पर मंडल अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और बधाई दी। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जसरा आशीष सोनकर, अवध बिहारी मिश्रा,आलोक द्विवेदी, अश्वनी द्विवेदी, अमरजीत पटेल, प्रवीण मालवीय, अभीषेक शुक्ला, अशोक तिवारी, अरुण मालवीय, वीरेंद्र पाठक, रवि साहू, अर्जुन विश्वकर्मा, राम सागर द्रिवेदी, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad