Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रमोद तिवारी का मेजा के कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

sv news


मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/विमल पाण्डेय)। शनिवार सुबह मेजारोड बाजार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का यमुनानगर जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।

गौरतलब है कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में विंध्याचल दर्शन को जा रहे राज्य सभा के उपनेता व पूर्व राज्यसभा सांसद का मेजा रोड में मौजूद कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

इस दौरान प्रमोद तिवारी ने माला पहनने से इनकार कर दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिसकी अक्षरता राहुल गांधी ने जाहिर की थी वह सच साबित हो रहा है। इस देश में बोलने की आजादी नहीं रही, तानाशाही आ चुकी है। जो उनके भ्रष्टाचार को उठाएगा उस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले की आवाज खामोश की जाएगी। चाहे पार्लियामेंट में उठे या बाहर उठे। आगे कहा कि 1978 में इंदिरा गांधी के साथ में भी यही हुआ था। 80 में कांग्रेस लौट कर आई थी। आज राहुल गांधी के साथ 2023 में हुआ है। मेरी भविष्यवाणी है 2024 में लौटकर कांग्रेस आएगी।

इसके बाद उनका काफिला विंध्याचल की ओर निकल गया।

स्वागत के दौरान स्वागत के दौरान राम छबीले मिश्रा, त्रिपुरारी मिश्रा, संतोष मिश्रा (मधुबनी) अतुल तिवारी, मनीष मिश्रा, दिनेश सोनी, अनुराग तिवारी, विश्वास शुक्ला, रविराज सिंह, विनय कृष्ण पांडेय, अरविंद कुमार सुदीप पांडे मानस तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad