Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: अनियंत्रित होकर गड्ढे मे पलटी बच्चों से भरी टाटा मैजिक, घायलों को भेजा अस्पताल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के फाफामऊ मे बच्चों से भरी स्कूल वाहन टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर गड्ढे मे पलट गई। जिससे हड़कंप मच गया। फाफामऊ के बनारस रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास बच्चों से भरी स्कूल की टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग गड्ढे में जाकर बच्चों को टाटा मैजिक से बाहर निकाला।

SV News

सूचना पर पहुंचे बच्चों के अभिभावक इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान अभिभावक सहमे हुए थे। फाफामऊ के सेंट वीएन पब्लिक स्कूल की टाटा मैजिक में चालक भुट्टो करीब एक दर्जन बच्चों को शनिवार की सुबह रंगपूरा गांव से स्कूल जा रहा था। जैसे वह रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचा ही था कि टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी।
इससे बच्चों को मामूली चोटे आई। घायल बच्चों में अनामिका, लकी यादव, ध्रुव कुमार, आराध्या पांडे, अनुष्का और अंशिका को मामूली चोट आई। सभी का प्राथमिक इलाज होने के बाद बच्चों को अभिभावक घर लेकर चले गए। अभिभावकों का कहना था कि टाटा मैजिक में मानक से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। जिसके कारण हादसा हुआ।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad