Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: अनाथालय से गोद ली गई दस वर्ष की लड़की से दरिंदों ने की हैवानियत किया

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में दस साल की लड़की से दरिंदों द्वारा हैवानियत करने का मामला प्रकाश में आया है। आर्मी पब्लिक स्कूल के कर्मचारी द्वारा अनाथालय से गोद ली गई लड़की को गंभीर यातना देने का मामला सामने आया है। उसके पूरे शरीर पर जले का निशान है। नाखून से पूरे शरीर नोचने का निशान है। डाक्टरों ने गुप्तांग में लकड़ी डालने का भी संदेह जताया है। उसे इलाज के लिये एक महिला लेकर कैंट अस्पताल पहुंची थी। बताया कि भाई ने लड़की का एक हाथ तोड़ दिया है। उसका एक्सरे कराना है।

SV News

जांच के दौरान डाक्टरों को शक हुआ तो महिला को बैठा लिया और कैंट पुलिस को बुला कर उस महिला को सौंप दिया। लड़की का अस्पताल में इलाज हो रहा है। लड़की को प्रीतम नगर से लाया गया है।

SV News

कैंटोनमेंट अस्पताल के डाक्टर सिद्धार्थ पांडेय का कहना है कि लड़की उम्र करीब दस वर्ष है, पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है, वह अपनी जांच करेगी। लड़की को जब तक वैधानिक रूप से कोई लेने नहीं आता है तब तक उसका पूरा इलाज कैंट अस्पताल अपने खर्च पर कराएगा। अगर लड़की को इलाज के लिए किसी दूसरे जिले में भेजना पड़ेगा तो भी उसका खर्च कैंट अस्पताल उठाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad