Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: युवक को मारी गोली, नाजुक हालत मे अस्पताल में भर्ती

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी कोतवाली क्षेत्र के इदलपुल में पानी टंकी के पीछे कब्रिस्तान के पास बुधवार रात एक युवक को गोली मार दी गई गोली युवक की पीठ में लगी है। जिससे वह घायल हो गया और सुचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार मो. इमरान (42) प्लॉट से काम कराकर लौट रहा था। इसी दौरान उसे गोली मारी गई। परिवार वालों को जानकारी हुई तो वह मौक पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने इमरान को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इमरान ने पुलिस को बताया कि उसे रईस ने गोली मारी है। एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad