मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
सोमवार को मेजारोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिन्दू नववर्ष पर भव्य पथ संचलन निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों स्वयंसेवककों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवक कतारबद्ध हो संघ घोष की धुन पर कदमताल करते हुए श्रीमती श्याम कली इंटर कालेज से पटेल चौराहा से बाजार भ्रमण करते गोल चौराह होते हुए पूरे बाजार में पथ कर वापस फिर कालेज पहुंचे।संचलन के दौरान जगह-जगह महिलाओं, सामाजिक, धार्मिक संगठनों व व्यवसायियों में काफी उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। जय श्री राम, वंदे मातरम् के नारे भी लगाए गये। जिससे पूरा वातावरण वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।मेजारोड बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
सभा स्थल पर अमृत वचन, सुभाषित व एकल गीत के पश्चात् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य बौद्धिक काशी प्रांत रमेश जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को संगठित रहकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करना है। बिना संगठन के हमारा कोई अस्तित्व नहीं। हम सबको संगठित रहकर समाज एवं राष्ट्र विरोधी अराजक तत्वों का डटकर मुकाबला करना होगा।उन्होंने कहा कि 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर के मोहितेबाड़ा से कुछ स्वयंसेवकों के साथ लगाया गया। यह आज देश प्रदेश के शहरी अंचलों से लेकर दूर सुदूर के ग्रामीण क्षेत्रों तक देश के कोने-कोने में संघ के स्वयंसेवकों का संगठन का दायरा काफी बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि समाज को सशक्त बनाना है तो राष्ट्र को सशक्त बनाना होगा।इस मौके पर कोरांव विधायक राजमणि कोल,नित्यानंद उपाध्याय,शिवदत्त पटेल,राजेंद्र प्रसाद तिवारी,नगर गुप्ता,गोविंद मिश्र,अश्विनी जैन,राजू शुक्ला,प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र,सुशील मिश्र,चंद्र प्रकाश गुप्ता,सुनील गौड़,बब्लू केशरी,दिनेश गुप्ता,अभय सिंह,सुशील केशरी,दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।