Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के सोनाई गांव में हाईटेंशन तार के शार्ट सर्किट की वजह से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे करीब तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने में जुटे रहे तब तक फायरबिग्रेड की गाड़ी पंहुच गई।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मेजा के सोनाई गांव निवासी राजेंद्र दुबे, अशोक तिवारी, सजन तिवारी, पवन कुमार, जगदीश दुबे व लाल साहब दुबे के खेत में हाईटेंशन तार गया है। वहीं शार्ट सर्किट की वजह से खेत मे आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। शोर शराबा पर गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच फायरबिग्रेड को सुचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पंहुचने तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने से उक्त किसानों की करीब तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad