Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज मे सपा ने घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, अनिल यादव गंगापार व पप्पूलाल निषाद बने यमुनापार के अध्यक्ष

SV News

सपा नेताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई -संगठन को मजबूती देने की उम्मीद जताई

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अनुमति से सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने प्रयागराज जिले के नये अध्यक्ष की घोषणा कर दी।संगठन में बदलाव करते हुए जिले को गंगापार एवं यमुनापार में अलग अलग दो अध्यक्ष बनाये गए हैं। श्री अनिल यादव को गंगापार एवं श्री पप्पूलाल निषाद को यमुनापार का अध्यक्ष घोषित किया गया है।
जिले की बहरिया विकास खंड के अहिराई गाँव में एक किसान परिवार में जन्मे अनिल यादव सी एम पी डिग्री कालेज से वर्ष 1998-99 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने उसके 2000 में बहरिया ब्लाक प्रमुख चुने गए। 2005 से 2010 तक जिला पंचायत के सदस्य रहे। सपा युवजन सभा एवं सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष का भी पद भर संभाल चुके अनिल यादव निवर्तमान में जिला कार्यकारिणी में बतौर उपाध्यक्ष काम कर रहे थे। पप्पूलाल निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं इसके पूर्व वह सपा महानगर इकाई के अध्यक्ष रह चुकें हैं। इसके आलावा जिले एवं प्रदेश के विभिन्न पदों पर भी रहे हैं।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिले के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि पार्टी संघठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जन जन तक पहुँचाने में पूरी ताकत से काम करेंगे। बधाई देने वालों में पूर्व सांसद धर्म राज पटेल,एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव, श्रीमती गीता पासी, हाकिम लाल बिन्द, पूर्व एम एल सी बासुदेव यादव, पूर्व विधायक गण जोखूलाल यादव, श्याम लाल पाल,रामा नन्द भारती,अंसार अहमद, सत्य वीर मुन्ना, नरेन्द्र सिंह, कमल सिंह यादव, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति यादव,श्रीमती कमला यादव, इफ़्तेख़ार हुसैन, दान बहादुर मधुर, संजीव यादव,आर. एन यादव, कुलदीप यादव, सचिन श्रीवास्तव, इंजी. विक्रम यादव,असगर अली अंसारी,संदीप यादव,आदि प्रमुख हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad