Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आज वंचितों पर पुष्प वर्षा कर आस्था का भाव जगाएंगी महामण्डलेश्वर कौशल्यानंद गिरि

sv news


  • पांच दिवसीय वंचितों के श्रीराम कथा जेवनिया में 21से
  • जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य का आशिर्वचन,आचार्य रामचन्द्र दास का विशेष उदबोधन, डा अशोक हरिवंश करेंगे श्रीरामकथा

 मेजा, प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। मेजा के जेवनियाँ में पांच दिवसीय वंचितों के श्रीराम कथा आयोजन के लिए उप्र  किन्नर कल्याण बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) पूर्व प्रधान रुचि तिवारी के साथ मिलकर बस्तियों में शनिवार को सुबह 10 बजे से जन जागरण करेंगी। किन्नर अखाड़े के सदस्य बस्तियों में जाकर वंचित समाज पर पुष्प वर्षा कर उन्हें कथा आयोजन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

sv news

कथा आयोजक दिव्यांगोंत्थान श्रीराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष / इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि आगामी 21 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाली वंचितों के श्रीराम कथा के जरिये वंचित समाज को आयोजन पूर्व सम्मान देने का मकसद उनके भीतर छिपे संकोच को मिटाना और प्रभु के प्रति उनकी आस्था को जगाना है।शनिवार को महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि महराज की अगुवाई में पूर्व प्रधान रुचि तिवारी के साथ दर्जनों महिलाएं और युवक वंचित बस्तियों में पहुँचकर सनातन संस्कृति की परंपरा से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।सामाजिक उपेक्षा और रोजी रोटी के सवाल पर अलग थलग पड़े इस समाज को कथा के जरिए जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने की यह एक सार्थक कोशिश है।इसके पीछे जगत गुरु सन्त  शिरोमणि स्वामी रामभद्राचार्य की प्रेरणा है। 

sv news

कथा  आयोजक मण्डल के संयोजक अभिषेक तिवारी ने बताया कि पांच दिवसीय वंचितों के श्रीराम कथा अनूठी और अकल्पनीय होगी। जन सहयोग से होने वाले आयोजन में संतों व महन्तो की अपनी रुचि है, जिसे वह अपनी सामाजिक समरसता की सोच को आगे बढ़ाना चाहते हैं।सनातन धर्म विस्तार की यह सोच आगे भी जारी रहेगी। कथा में पदम विभूषण जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महराज का आशीर्वचन, 21 मार्च को, 24 और 25 मार्च को आचार्य रामचन्द्र दास महराज (जय महराज उत्तराधिकारी ) का विशेष उदबोधन और पदम विभूषण जगदगुरू के कृपापात्र शिष्य वरिष्ठ अधिकारी डा अशोक हरिवंश (भैया जी) के मुखारबिंदु से श्रीराम कथा 21मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक कार्यक्रम स्थल जेवनिया (पुलिस चौकी के पास मेजा) शंभू का पूरा, उरूवा, मेजा में होगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad