Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गोली लगने के बाद भी अतीक के बेटे असद से भिड़ गया था उमेश पाल, नई सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उमेश पाल हत्याकांड में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसे उमेश की गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बताया जा रहा है। इस फुटेज में दिख रहा है कि गोली लगने के बाद भी उमेश माफिया अतीक के बेटे असद से भिड़ गया था। असद उसके सिर में गोली मारना चाहता था उमेश ने वहां से भागने की कोशिश की। इस बीच असद ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। माना जा रहा है कि बेहद करीब से मारी गई यही गोलियों उमेश के लिए जानलेवा साबित हुई।


24 फरवरी की शाम उमेश पर हुए हमले की अब तक वायरल फुटेज में दिखा है कि उमेश की कार घर के सामने वाली गली के बाहर रुकने पर पहले गनर राघवेंद्र उतरता है। उसके पीछे से उमेश कार से निकलता है उसी समय शूटर जिसे पुलिस विजय चौधरी उर्फ उस्मान बता रही है. उमेश को गोली मारता है। गोली लगते। श्री उमेश गिर जाता है। गनर के कुछ समझने से पहले ही शूटर उसे भी गोली मार देता है वह भी गिर जाता है। इसके बाद उमेश उठकर घर की और भागते हुए और असद अपनी कार से उतर कर उमेश के पीछे भागते नजर आ रहा है। इसी दौरान गुड्डू मुस्लिम बमबाजी करते दिख रहा है।

SV News

44 सेकेंड की यह नई फुटेज इसके आगे की है। इसमें असद पिस्टल से फायर करते हुए दिख रहा है। गली के मुहाने पर ही उसने उमेश को पकड़ लिया। वह उमेश के सिर में गोली मारने की कोशिश करता है। दोनों के बीच हाथापाई होती है। उमेश किसी तरह असद के चंगुल से निकलकर गली में बने पहले मकान में घुसता है। लेकिन तब तक पीछे से असद उसे गोलियों से छलनी कर देता है। गोलियों की आवाज सुनकर एक लड़की वहां पहुंचती है। यह दौड़कर उमेश के पास जाती है लेकिन फायरिंग देखकर डर जाती है। भागकर उमेश के घर पहुंचती है और जानकारी देती है।
फुटेज में असद अपनी कमर में पिस्टल खोसते हुए दिख रहा है। इसी वक्त गोली लगने से जख्मी गनर राघवेंद्र गली में भागता हुआ नजर आता है। पीछे से गुडू मुस्लिम पहुंचता है और उस पर बम फेंक देता है। माना जा रहा है कि गनर का कथा उसी बम से उड़ा था, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ था। पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने अतीक के बेटे असद को पहचाना। इसी आधार पर उसे नामजद किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad