Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुना पुल पर अनियंत्रित बोलेरो ने होमगार्ड समेत दो लोगों को कुचला, दोनों की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नैनी कोतवाली क्षेत्र में रीवा राजमार्ग पर रोशन चौराहा और महेवा के बीच में एक अनियंत्रित बोलेरो वाले ने बाइक सवार युवक और मोपेड सवार होमगार्ड को रौंद दिया। जिसमें दोनों लोगों की मौत हो गई। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य हादसे में वृद्ध की मौत हो गई।
चश्मदीदों के अनुसार शाम 5:00 बजे के आसपास एक बोलेरो कार और बाइक सवार दोनों ही प्रयागराज से रीवां की तरफ नए पुल पर जा रहे थे। लेप्रोसी मिशन चौराहे के समीप स्थित रेलवे ओवरब्रिज और महेवा चौराहे के बीच में शुआटस जर्नलिज्म डिपार्टमेंट के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताते है कि बोलेरो की स्पीड इतनी ज़्यादा थी कि उसने पहले बाइक वाले को टक्कर मारी फिर पुल के सर्विस लेन से मुंह पर से जा रहे होमगार्ड को टक्कर मारते हुए पुल की रेलिंग तोड़कर प्रयागराज की तरफ मुड़ गई।
जिसमें बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक मोपेड सवार अधेड़ होमगार्ड और बोलेरो सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान, एसएसआई नैनी अजय सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बोलेरो में फंसे चालक को बाहर निकाला। मोपेड सवार होमगार्ड और बाइक सवार युवक को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया। जहां बाइक सवार युवक और मोपेड पर सवार होमगार्ड को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बोलेरो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बोलेरो का एयर बैग खुलने की वजह से फिलहाल बोलेरो का चालक ठीक है। लेकिन दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान होमगार्ड समय लाल यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी घोघवा, कौंधियारा, प्रयागराज और बाइक सवार राकेश तिवारी (40) पुत्र वृंदावन तिवारी निवासी गल्ला मंडी दारागंज प्रयागराज के रूप में हुई है। बोलेरो चालक रामराज भारतीय (38) निवासी मडौका, नैनी का स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
बोलेरो की स्पीड इतनी तेज थी कि पुल की 20 फीट रेलिंग डैमेज, बोलेरो के परखच्चे उड़ेपुलिस के अनुसार बोलेरो की स्पीड इतनी ज्यादा थी। क्यों ब्रेक लगाने पर साइड की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए। वह सर्विस रोड पर चली गई। उसकी पूरी की पूरी दिशा ही बदल गई रैली की वजह से बोलेरो खाई में नहीं गिरी। लेकिन रेलिंग के करीब 20 छड़ टूट कर नीचे गिर गए। करीब 20 फीट रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। उसके बाद बोलेरो पलट गई। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर बोलेरो को खिंचवाया और उसे थाने भेजा। साथ में बाइक और मोपेड को भी थाने भेज दिया गया है। पुलिस लाइन से ड्यूटी करके घर जा रहा था। होमगार्ड कौंधियारा थाना क्षेत्र के रहने वाले होमगार्ड समय लाल यादव पुलिस लाइन में ड्यूटी करता था। ड्यूटी से छूटने के बाद अपने मोपेड से घर जा रहा था। जबकि बाइक सवार राकेश तिवारी कहां जा रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है।
एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पूरी लापरवाही बोलेरो चालक की है। हो सकता है कि वह दारू के नशे में रहा हो। बोलेरो की स्पीड बहुत ज्यादा थी। जो दुर्घटना का कारण बनी है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad