Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्राकृतिक खेती एवं अन्न जागरण को लेकर भाजपाइयों ने किसानों को किया जागरूक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जागरण का कार्यक्रम विकासखंड कौंधियारा के मोतीलाल नेहरु इण्टर कालेज के परिसर में क्षेत्र के भारी किसानों के बीच में किया गया। जिसमें किसानों को श्री अन्न उत्पादन और प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कौंधियारा ब्लाक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा ने किसानों को श्री अन्न के प्रति जागरूक करते हुए कहा की आज बच्चों के जन्म से लेकर उनके वयस्क होने तथा वृद्धावस्था तक केवल अंग्रेजी दवाई चलाना पड़ रहा है, तो उसका सबसे बड़ा कारण हमारे द्वारा उत्पादित फसल से है, जो हम काफी मात्रा में रासायनिक खाद का प्रयोग करके उत्पादित करते है। उन्होंने कहा कि यदि हमे इन बिमारियों में रोकथाम करना है, तो हमें हमारी पुरानी खेती पद्धति को अपनाकर ही की जा सकती है।

SV News

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र शुक्ल प्रचंड ने भी खेती के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा की यदि हमे विश्वगुरु बनना है, तो हमें श्री अन्न के उत्पादन पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्रम के प्रभारी सेवा लाल पटेल ने भी श्री अन्न खेती पर प्रकाश डालते हुए किसानों को प्रोत्साहित और जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता नीरज द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन अम्बिका पंडित (मंडल अध्यक्ष कौंधियारा भाजपा किसान मोर्चा) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम यमुनापार के पूरे ब्लॉक में किसान मोर्चा यमुनापार के नेतृत्व में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला स्तर पर अरुण कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने किया। इस मौके पर राममणि पासवान, लालचंद्र शुक्ला, उदित नारायण शुक्ला, सतीश चंद्र मिश्र, गिरजा शंकर पाण्डेय, दिलीप शुक्ला, विरेन्द्र ओझा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad