Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: दो एसीपी, दो इंस्पेक्टर व दो दरोगा स्थानांतरित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को लेकर एसीपी, इंस्पेक्टर व दरोगा समेत छह का स्थानांतरण किया। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से शनिवार को शैलेन्द्र सिंह परिहार को एसीपी कानून व्यवस्था एवं एसीपी वीआईपी के पद पर नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार यादव को एसीपी अपराध के पद पर नियुक्त किया गया है। निरीक्षक अमर नाथ राय को थाना कर्नलगंज से वाचक, पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। निरीक्षक सुनील यादव को पुलिस लाइन्स से प्रभारी सोशल मीडिया सेल, पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। उप निरीक्षक अतुल सिंह को थाना नवाबगंज से पीआरओ, पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। उप निरीक्षक उत्कर्ष सिंह को थाना सराय इनायत से रिट सेल स्थानान्तरित किया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad