Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: संगम स्नान करने गए तीन छात्रों मे दो छात्र डूबे, तलाश जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। दारागंज में नहाने गए बीए के दो छात्र शुक्रवार शाम संगम में डूब गए। इनमें अमन वर्मा और संदीप गुप्ता शामिल हैं। दोनों तीन अन्य दोस्तों संग संगम स्नान को गए थे और वहीं हादसा हो गया। हालांकि देर शाम तक तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। अमन सुल्तानपुर के चुरमा जबकि संदीप विरैता का रहने वाला है। दोनों बघाड़ा में किराये पर रहते हैं और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। शुक्रवार शाम दोनों अपने तीन दोस्तों के साथ स्नान करने संगम घाट पर गए थे। 
पानी कम होने के चलते वह बीच धारा में चले गए और इसी दौरान गहराई में जाने से अमन पानी में डूबने लगा। उसे बचाने में संदीप भी गहराई में जाकर डूबने लगा। यह देख तीनों दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन बचाने से पहले ही दोनों पानी में समा गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फिर स्थानीय गोताखोरों को उतारकर तलाश शुरू की गई। करीब ढाई घंटे तक तलाश चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई। दारागंज पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad