Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राजाभैया अपनी पत्नी भानवी सिंह को दे सकते हैं तलाक, दिल्ली के फैमिली कोर्ट में सुनवाई कल

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया अपनी पत्नी भानवी सिंह को जल्द तलाक दे सकते हैं। सोमवार को दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट मेंसुबह 10 बजे सुनवाई होनी है। दोनों के रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। मामला सामने तब आया जब भानवी ने राजाभैया के बेहद खास एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। 
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजाभैया की उम्र करीब 25 साल जबकि भानवी 20 वर्ष की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते के बीच कुछ खटास आनी शुरू हो गई थी और राजाभैया से अलग होकर भानवी सिंह दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं।
राजाभैया और उनकी पत्नी के बीच कलह की बात कई वर्षों से चल रही थी लेकिन यह मामला सार्वजनिक तब हो गया जब भानवी सिंह ने राजाभैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad