Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन का सीबीएसई परीक्षाफल शत-प्रतिशत

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के गुनई गांव स्थित महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन का सी.बी.एस.ई. हाईस्कूल व इण्टर दोनों का परीक्षा परिणाम इस बार भी पूर्व वर्षों की भाँति शत-प्रतिशत रहा। दोनों ही परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी और औव्वल रहीं। इण्टर की गरिमा मौर्य, श्वेता मौर्य, श्वेता कुशवाहा, तनू खत्री ने सभी विषयों में विशेष योग्यता का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर हाईस्कूल में प्रिया कुशवाहा, काजल यादव, यश कुमार केशरी, दित्यभान, देवांश कृष्ण आदि बच्चों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इंटर की छात्रा गरिमा मौर्य ने 90% अंक प्राप्त किया तथा श भविष्य में डॉक्टर बन देश की सेवा करना चाहती हैं। तनू खत्री व श्वेता कुशवाहा आई.ए.एस. अधिकारी बनना चाहती हैं। हाईस्कूल की प्रिया कुशवाहा, काजल यादव भी आई.ए.एस. अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहती हैं, तथा दित्यभान वित्तीय सेवाओं में जाना चाहते हैं। परिणाम से विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है। विद्यालय के प्रबन्धक गोविन्द श्रीवास्तव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया, तथा विद्यालय के शत-प्रतिशत परिणाम हेतु प्रधानाचार्य तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं व बधाई दी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad