Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

उद्योग स्वामी व उद्योगपतियों को सीएफओ ने अग्नि सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में सीएफओ के द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के दौरान उद्योग स्वामी व उद्योगपति लोगों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने उद्योग स्वामी व उद्योगपतियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

SV News

बता दें कि शुक्रवार को ईस्टर्न यूपी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री प्रयागराज में शुक्रवार को डॉ आर के पांडेय सीएफओ प्रयागराज द्वारा प्रयागराज के उद्योग स्वामी व उद्योगपतियों को अग्नि सुरक्षा के बारे में बताया गया और नेशनल बिल्डिग कोड ऑफ इंडिया 2016 में उल्लेखित मानक जो उद्योगों में अधि स्थापित किया जाना है, उसको विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त एनओसी प्राप्त करने और फायर रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए फायर की वेबसाइट के बारे मे बताया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि आगे भी इसी तरह से अभियान चलाए जाएंगे और लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad