Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आचार संहिता खत्म, 50 अधिकारियों का तबादला तय, दर्जनों विभागों में होगा फेरबदल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म हो गई है। इसके कारण अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर भी रोक लगी थी। अब अफसरों और कर्मियों का तबादला हो सकेगा। जिले में 12 से ज्यादा विभागों के लगभग 50 अधिकारियों के तबादले की उम्मीद जताई जा रही है। सबसे ज्यादा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण की जोर शोर से चर्चा हो रही है। 
प्रशासन में अपर आयुक्त स्तर के, एडीएम व एसडीएम स्तर के एक दर्जन अधिकारियों का तबादला गैर जनपद में होना तय माना जा रहा है। तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के कई अधिकारियों की तहसील बदलेगी। कई राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो का भी स्थानांतरण होना है। इसी तरह पुलिस विभाग में एसीपी और डीसीपी रैंक के आधा दर्जन अफसरों को दूसरे जिले में भेजने की तैयारी चल रही है।
विकास भवन के 15 से ज्यादा अधिकारी भी स्थानांतरित होंगे। यहां आधा दर्जन अफसर तो खुद अपने तबादले की कोशिश में जुट गए हैं। वे स्वयं अपना स्थानांतरण चाहते हैं। नगर निगम, पीडीए, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, सहकारिता, आबकारी विभाग के भी कई अधिकारियों का स्थानांतरण होना है। आबकारी विभाग के चार इंस्पेक्टर भी स्थानांतरित होंगे। स्वास्थ्य और आपूर्ति तथा खाद्य एवं रसद, औषधि प्रशासन विभाग में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad