Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एसआरएन के जूनियर डॉक्टर और दुकानदारों के बीच जबरन वसूली के आरोप में विवाद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल के बाहर दुकान लगाने वाले दुकानदारों और डॉक्टर एके सिंह के बीच शनिवार की रात काफी विवाद हो गया। इस दौरान नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दुकानदारों का आरोप है की डॉ.एके सिंह दुकानदारों से पैसे को मांग करते हैं। नहीं देने पर बिना पैसा दिए ही दुकान से सामान उठा ले जाते हैं। कई दिनों से डॉक्टर की मनमानी चल रही है। शनिवार की रात को इसके चलते जमकर विवाद हो गया। दुकानदारों ने सामान और पैसा देने से मना कर दिया। देखते ही देखते बवाल बढ़ गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉक्टर और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दुकानदारों ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बताया जाता है कि डॉक्टर फोरेंसिक थर्ड ईयर का छात्र है। रविवार को विवाद उस समय फिर बढ़ गया जब डॉक्टर ने पोस्टमार्टम हाउस पर ताला लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि डॉक्टर दुकानदारों से मनमानी वसूली करता है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी कई बार की जा चुकी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad