Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अज्ञात कारणों से लगी आग, दो किसानों का छप्पर व भूसा जलकर राख

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के देवहटा गांव में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से किसान का छप्पर, भूसा जलकर राख हो गया। सुचना पर पंहुची फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के देवहटा गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक छप्पर में आग लग गई। जिससे राम मनोहर पाल व दीपक पाल का छप्पर, भूसा व उसमें रखा ईंधन उपली जलने लगा। भयंकर आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। सुचना पर फायर स्टेशन मेजा प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, फायरमैन विपिन यादव, दुर्गा प्रसाद यादव व हरीश पाल ने पहुंचकर घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक दोनों लोगों की छप्पर, भूसा व उसमें रखा ईंधन, उपली जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad