Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दो ट्रकों में लदी एक करोड़ 10 लाख रुपये की शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

SV News

सोनभद्र (राजेश सिंह)। सोनभद्र जिले में पुलिस को शुक्रवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। दो ट्रकों से बिहार ले जाई जा रही एक हजार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। यह शराब हरियाणा व पंजाब से लाया जा रहा था। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ से मिली सफलता के आधार पर पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव और अवैध शराब की तस्करी रोकने को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। शुक्रवार अलसुबह एसओजी, सर्विलांस और करमा पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर करमा थाना क्षेत्र के भरुहा माइनर से कुछ दूर बहदग्राम डिलाही के पास से पंजाब और हरियाणा नंबर की दो ट्रकों को कब्जे में लिया।
तलाशी के दौरान दोनों ट्रकों से एक हजार पेटी में 29268 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत वाहन सहित एक करोड़ 10 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। उनकी पहचान नरेश कुमार निवासी सारन हरियाणा, सुरेश खत्री (22) निवासी कोठो, सोलन हिमाचल प्रदेश और भीमसेन खत्री (38) निवासी रामदरबार चंडीगढ़ के रुप में हुई।
छानबीन में राजीव सिंह का भी नाम सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में लग गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक करमा देवेंद्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी राजेश सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ पाल, एसएसआई विमलेश सिंह, उप निरीक्षक रुपेश सिंह आदि शामिल रहे।
शराब की बड़ी खेप को हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे तस्करों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब और हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब को बेचने के लिए वह पहले भी इस रास्ते का इस्तेमाल कर चुके हैं। वह केवल वाहन चलाते हैं। बरामद शराब का मालिक राजीव सिंह सिद्धू है। उसने शराब से भरी दोनों ट्रकों को जालंधर पार कर अमृतसर रोड व्यास के स्थान पर दिया। उन्हें 50 हजार रुपये भी दिए गए। यह शराब बिहार में एक व्यक्ति को सुपुर्द करना था। वह कई बार इस तरह की ट्रकों को बिहार पहुंचा चुके हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad