Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सरायइनायत थाना क्षेत्र के नरायनदास का पूरा गांव में शनिवार की रात कमरे के भीतर विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसी कमरे में पति सोया था। विवाहिता को फांसी पर लटकता देख परिजन सन्न रह गए। फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मायकेवालों को हुई तो मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फाफामऊ थाना क्षेत्र के बरबोली गांव निवासी रामराज मौर्य की 22 वर्षीय बेटी किरन का विवाह तकरीबन एक साल पहले झूंसी के नरायन दास का पूरा गांव निवासी हेमंत कुशवाहा से हुई थी। हेमंत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप है कि विवाह के कुछ रोज बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसी बीच शनिवार की रात पति-पत्नी कमरे के भीतर सो रहे थे। किरन ने कमरे के भीतर दरवाजे के रोशनदान में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात पति हेमंत की नींद खुली तो देखा कि पत्नी किरन फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। आननफानन विवाहिता को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तथा ससुरालवालों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि दहेज के लिए विवाहिता की पहले हत्या की गई और बाद में शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने मायकेवालों की तहरीर पर पति हेमंत, ससुर सीताराम, सास तथा जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad