Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: डॉग पार्क बनाए जाने को लेकर नगर निगम ने खाली कराई दो हेक्टेयर जमीन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में नगर निगम ने पन्ना लाल स्थित करोड़ों की जमीन शुक्रवार को पूरी तरह से खाली करा ली। यह जमीन प्रयागराज स्मार्ट सिटी को सौंप भी दी गई। इसी के साथ डॉग पार्क बनाए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। पन्ना लाल रोड स्थित धोबी घाट के पास दो हेक्टेयर से अधिक सरकारी जमीन पर डॉग पार्क बनाया जाना है। स्मार्ट सिटी की ओर से निर्माण भी शुरू हुआ, लेकिन कुछ लोगोें ने इस पर कब्जा जमा लिया था। इतना ही नहीं नगर निगम की खतौनी में भी नाम चढ़वा लिया था। इस बाबत नगर निगम की ओर से दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन कब्जेदार निर्धारित अवधि में जमीन पर मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर नगर निगम की ओर से बीते मंगलवार को ही खतौनी से कब्जेदारों के नाम निरस्त कर दिए गए थे। साथ ही उन्हें भूखंड खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसी क्रम में निगम प्रशासन ने शुक्रवार को भूखंड खाली कराने की प्रक्रिया पूरी की। सभी निर्माण गिरा दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय ने बताया कि जमीन पूरी तरह से खाली करा ली गई है। इसे स्मार्ट सिटी को सौंप भी दिया गया है। स्मार्ट सिटी के अफसरों का कहना है कि जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। डॉग पार्क के निर्माण में अब तेजी आएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad