Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: यमुनानगर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार हेड कांस्टेबल की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के बारा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बारा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संतोष कुमार (54) निवासी बरमतपुर, भरसवां जनपद फतेहपुर इस समय बारा थाना में मुख्य आरक्षी के पद पर नियुक्त थे। उनकी ड्यूटी थाना करछना में लगाई गई थी। बृहस्पतिवार रात वह स्कूटी से ड्यूटी कर बारा थाने लौट रहे थे। चित्रकूट-प्रयागराज मार्ग पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बड़ौदा बारा के सामने ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी जसरा ले गई। यहां पर चिकित्सकों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल की मौत से बारा थाना में शोक की लहर दौड़ गई है। इंस्पेक्टर बारा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक कांस्टेबल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad