Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुना नदी में स्नान करने गईं दो किशोरियों की डूबने से मौत, शव बरामद

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज यमुनानगर में लालापुर थाना क्षेत्र के नौडिया तरहार गांव में सोमवार को यमुना नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों कई लड़कियों के साथ यमुना में स्नान करने के लिए गई थीं। इसी बीच गहराई में चली जाने से डूब गईं। शोरगुल होने पर घाट पर मौजूद युवकों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बरामद किया। इस घटना से दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई है। घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


जानकारी के अनुसार नौडिया तरहार गांव निवासी अंबरीश उर्फ दीपू द्विवेदी की पुत्री प्रिया (16) और दिनेश उर्फ पप्पू द्विवेदी की पुत्री परी (15) स्नान करने के लिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे यमुना नदी के घाट पर गई थीं। उनके साथ गांव की और लड़कियां और महिलाएं थीं। स्नान के दौरान गहराई में चली जाने के कारण दोनों डूबने लगीं। यह देख साथ में स्नान कर रही लड़कियों ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। घाट पर मौजूद कुछ युवकों ने नदी में कूदकर दोनों को खोजबीन शुरू कर दी। सूचना पाकर परिवार और गांव के लोग भी घाट पर पहुंच गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का शव नदी से बरामद किया गया। यह देख परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad