Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: महिला ने नए यमुना पुल से नदी में लगाई छलांग, हालत गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र के नए पुल से महिला ने बुधवार की दोपहर यमुना में छलांग लगा दी। संयोग से पुल के नीचे मछुआरे मौजूद थे और उन लोगों ने आनन फानन में महिला को डूबने से बचा लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद महिला से पूछताछ भी की। बुधवार की दोपहर तमन्ना नाम की 28 वर्षीय महिला ने नैनी पुल से यमुना में छलांग लगा दी। वह काफी देर से पुल पर टहल रही थी। इसके बाद देखते ही देखते वह पुल से नीचे कूद गई। यह देख सड़क और फुटपाथ से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के नदी में गिरते ही मछली पकड़ रहे मछुआरों ने नदी में कूदकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालत नाजुक देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी फिलहाल उसके सामान्य होने पर पर ही पता चल सकेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad