Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकता मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के गंगानगर इलाके के मऊआइमा थाना क्षेत्र के मिया का पुरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिवार के लोगों से घर के बारे में जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा के चौहान का पुरा गांव निवासी केसरी सिंह किसान हैं। वह खेती बारी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके बेटे रोहित कुमार सिंह (25) ने गांव के ही तिलक का पुरा मजरे में पेड़ की डाल में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह बगीचे की तरफ लोग गए तो उसका शव नीम के पेड़ से लटक रहा था। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों ने किसी विवाद और तनाव से इनकार किया है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया लोग अचंभित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि दबी जुबान लोग पारिवारिक कलह की बात कर रहे हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad