Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पति से विवाद के बाद पत्नी ने तीन बच्चों को कुए में फेंका, तीनों की मौत, घर में लगा दी आग

SV News
कुआं सांकेतिक फोटो - सूरज वार्ता 

तीनों बच्चे सो रहे थे, सोते समय महिला ने कुएं में फेंका, कुएं से दो शव निकाले गए

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव में शनिवार की सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो बच्चों का शव बाहर निकाले। तीसरे को कुएं से बाहर निकालने में जुटी है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है। 
संतनगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव निवासी एक महिला का शनिवार की सुबह उसके पति से विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद महिला ने सो रहे दो पुत्री व एक पुत्र को ले जाकर घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। घर में आग लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब जाकर पता चला कि महिला ने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर संत नगर थाने की पुलिस और सीओ लालगंज मंजरी राव मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से कुएं से आकाश (8), कृति (2) के शव को बाहर निकाल लिया है। अनु (6) वर्ष अभी कुएं में है। जिसे निकालने का प्रयास चल रहा है। बच्चों को कुएं में फेंकने वाली मां वहीं पास में गुमसुम बैठी हुई है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि सुबह तीन से चार बजे के करीब पति से विवाद होने के बाद महिला ने अपने दो बेटी और एक बेटे को पास के कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दिया। एक बेटा एक बेटी के शव को बाहर निकाला गया है। एक बेटी का शव कुएं में है, उसे भी बाहर निकाला जा रहा है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad