Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: शिव भक्तों से भरी बस पलटी, हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र में सोमवार को शिव भक्तों से भरी बस पलट गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र में जेतवारडीह रेलवे पुलिया के पास की घटना बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, सहसों के डी आर पब्लिक स्कूल की बस है। निशान तिवारीपुर गांव के सोमनाथ विश्वकर्मा के घर से निकला था। पड़िला महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शिवभक्त घर वापस जा रहे थे। मौके पर 10 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad