Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: बिपर्जय तूफान की वजह से लुढ़का पारा, जानें किस दिन दस्तक देगा मानसून

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चक्रवाती तूफान बिपर्जय का प्रयागराज पर भले ही सीधा असर नहीं पड़ेगा पर इससे मानसून आने में चार दिन का विलंब होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रयागराज में 22 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना थी, पर तूफान की वजह से यह 26 या 27 जून तक पहुंचेगा।
इस दौरान तूफानी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश करती हैं तो प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं जलवायु की अध्ययन केंद्र के प्रभारी डा. सुनीत द्विवेदी ने बताया की बिपर्जय इतना ताकतवर है कि मानसून को 4 से 5 दिनों तक ब्लाक कर सकता है। इसकी वजह से मानसून आने में देरी होगी।
उधर कई दिनों से बढ़ती गर्मी के कदम बुधवार को चली तेज हवाओं ने रोक लिया। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। कई स्थानों पर बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान चढ़ नहीं पाया। हालांकि इससे उमस बढ़ सकती है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिन तक रात बेहद गर्म रहेगी। इसके बाद बादलों की आवाजाही से तापमान नियंत्रित होना शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। 16 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 17 जून से 20 जून तक अधिकतम तापमान में 42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार की रात बेहद गर्म रह सकती है। इस दौरान तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि 17 और 18 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad