Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: स्नान के दौरान यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत, नदी से निकाला गया शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह/मंगला तिवारी)। प्रयागराज यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव में बृहस्पतिवार को यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन के बाद किशोर को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

SV News
मृतक किशोर छोटू - फाइल फोटो सूरज वार्ता 

लालाकापुरवा शंकरगढ़ निवासी छोटू तिवारी (15) पुत्र अरविंद तिवारी बृहस्पतिवार को स्नान करने के लिए सेमरी तरहार गांव में गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। कई घंटे तक खोजबीन के बाद उसका शव गहरे पानी से बरामद किया गया। तब तक छोटू की मौत हो गई थी। गांव के त्रिवेणी प्रसाद तिवारी की पुत्री का शादी छह जून को थी। उसी में हिस्सा लेने के लिए वह अपनी दादी के साथ आया था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो मृतक किशोर इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad