Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: अपनों के द्वारा ठुकराए वृद्धाश्रम में भी जा रहे सताए, समय से नहीं मिलता भोजन-पानी

SV News

अपनों से सताए वृद्धों को वृद्धाश्रम में भी नहीं मिल रहा अपनत्व


प्रयागराज (राजेश सिंह)। 
अपनों से सताए और भगाए वृद्धजनों के लिए बनाए गए वृद्धाश्रम में भी वृद्धों को अपनत्व नहीं मिल पा रहा। प्रयागराज के आधारशिला वृद्धाश्रम में कई वृद्धों ने गुरुवार को भावुक होते हुए वृद्धाश्रम में होने वाली परेशानियां बयां किया। वृद्धों ने जिम्मेदारों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। प्रयागराज के नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम के शंकररचित वृद्ध निवासी झारखंड ने बताया कि वृद्धाश्रम में न तो समय से खाना मिलता है न चाय-पानी मिलती है। बुजुर्ग लोग नित्य-क्रिया के लिए भी काफी परेशान रहते हैं। कर्मचारी किसी वृद्ध की कोई बात नहीं सुनते। ज्यादा शिकायत पर निकालने की धमकी देते हैं। वृद्ध रामदुलार ने बताया कि चार-पांच दिन पहले पानी मांगा पानी नहीं मिला, खाना मांगने पर फटकारते हुए खाना मिला तो वृद्ध ने खाना नहीं खाया। उसे डांटा फटकारा गया। वृद्ध रामसागर विश्वकर्मा निवासी मिर्जापुर ने बताया कि पानी व चाय मांगने पर नहीं मिलती है बोलो तो धमकी देते हैं कि निकल जाओ यहां से। 5 मिनट 52 सेकेंड के विडियो में कई वृद्धों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए खाना, पानी, तेल, साबुन न समय से न मिलने का आरोप लगाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad