Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: दरवाजे पर बहन की बारात, ट्रक से कुचलकर भाई की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कोरांव थाना क्षेत्र के बैदवार गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक युवक की बहन की बरात दरवाजे पर थी और युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। गांव वाले और बराती घटना से स्तब्ध रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
बेदवार गांव के रियाज अहमद (21) के घर में पिछले कई दिनों से खुशियों का माहौल था। सभी रिश्तेदार घर में इकट्ठे थे। शुक्रवार को बड़े भाई नियाज की शादी थी और शनिवार को बड़ी बहन रुखसार की शादी थी। रुखसार की बरात आने ही वाली थी कि रियाज घर के कार्य के लिए लेबर बुलाने चला गया। वापस लौट रहा था, तब तक बहन की बरात उसके दरवाजे तक पहुंच गई थी। वह सड़क पार करने लगा। उसी समय एक ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रियाज की मौत से परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई। घटना से घराती और बाराती दोनों स्तब्ध रह गए। छह भाइयों में रियाज पांचवें नंबर का था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad