Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चार सहायक पुलिस आयुक्तों का स्थानांतरण, दो आईपीएस अधिकारियों को मिली सहायक पुलिस आयुक्त की कमान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद प्रयागराज में सहायक पुलिस आयुक्तों के स्थानांतरण हुए। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से वरुण कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त, कौंधियारा से सहायक पुलिस आयुक्त, धूमनगंज नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार यादव को सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध से सहायक पुलिस आयुक्त, कौंधियारा नियुक्त किया गया है। शैलेन्द्र सिंह परिहार को सहायक पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था एवं सहायक पुलिस आयुक्त, वीआईपी से सहायक पुलिस आयुक्त, सोरांव नियुक्त किया गया है। महेन्द्र सिंह देव को सहायक पुलिस आयुक्त, धूमनगंज से सहायक पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था एवं सहायक पुलिस आयुक्त, वीआईपी नियुक्त किया गया है।
वहीं आईपीएस अधिकारी चिराग जैन सहायक पुलिस आयुक्त, झूंसी को सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। चिराग जैन वर्ष-2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

SV News

आईपीएस अधिकारी अभिनव त्यागी सहायक पुलिस आयुक्त, सोरांव को पदोन्नति के उपरांत पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट प्रयागराज के पद पर नियुक्त किया गया है। अभिनव त्यागी वर्ष-2019 बैच के आईपीएस अधिकारी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad