Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रचंड गर्मी में झुलस रहा उत्तर प्रदेश, पारा 44 डिग्री के पार, जानें कब बारिश के आसार

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश का अधिकांश हिस्सा बढ़ते तापमान और चल रही तेज लू के कारण प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। मंगलवार को तो झांसी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। लखनऊ मौसम विभाग को जिन 33 स्थानों की रिपोर्ट मिली है, उसके मुताबिक सिर्फ नजीबाबाद को छोड़कर बाकी सभी जगह दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग बता रहा है, कि मॉनसून की दस्तक के पहले इस गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली। गर्मी में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
राज्य के आठ हिस्सों में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया है। कानपुर, वाराणसी, फुर्सतगंज, हमीरपुर, आगरा, बस्ती में तापमान 44 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसके अलावा बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उरई, गोरखपुर, हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी और बहराइच में दिन का तापमान 42- 43 डिग्री सेल्सियस बीच रिकार्ड किया गया। 
दिन ही नहीं रात में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सबसे गर्म रात कानपुर की रही। वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बलिया, फतेहपुर, हमीरपुर, अलीगढ़ में रात का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अमौसी के मौसम विज्ञानी ए.के.सिंह के अनुसार यूपी में मॉनसून के दाखिल होने की सामान्य तारीख 18 जून है। मगर इस बार नियत समय पर प्रदेश में मानसून की आमद होने के आसार कम ही हैं। एके सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले पांच-छह दिन उत्तर प्रदेश के लगभग सभी अंचलों में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। हवा का पुरवा होने पर ही प्रदेश में मानसून की आमद के संकेत मिलेंगे।
हालांकि मौसम विभाग ने 14 व 15 जून और 18 व 19 जून को राज्य के कुछ अंचलों में खासतौर पर पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की भी सम्भवना है। मगर यह बारिश स्थानीय स्तर पर मौसमी बदलाव की वजह से होगी। चक्रवातीय तूफान बिपारजॉय के उत्तर प्रदेश पर असर पड़ने की सम्भावना पूछे जाने पर कहा कि मौसम विभाग की इस पर पूरी नजर है। लगातार मानीटरिंग हो रही है। अभी तो नहीं आगे चलकर मानसून के साथ यह चक्रवातीय तूफान उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर भी सकता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad