Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

ताजियादारों के दो गुटों में जमकर मारपीट, छत से पथराव में कई सिपाही घायल, पांच गिरफ्तार

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में चौक पर ताजिया आने के बाद रात करीब डेढ़ बजे अंसारी बस्ती और राइन बस्ती के ताजियादारों के बीच ढोल नगाड़े बजाने के वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी छत के ऊपर से पथराव कर दिया गया, जिसमें कई सिपाही घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। 
दिलीपपुर थाना क्षेत्र शीतला गंज चौराहे पर प्रतिवर्ष चौक पर ताजिया आता है। शुक्रवार शनिवार की रात 1:30 बजे के करीब एक पक्ष पहले से डीजे के साथ ढोल नगाड़े लेकर मौजूद था। उसी दौरान अंसारी बस्ती की तरफ से दूसरा पक्ष आ गया। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ। मौके पर पीएसी बल भी आने पर मामला शांत हुआ।
रात में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सुबह चिन्हित अन्य लोगों को दबिश देकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा। शीतलागंज चौराहे पर एक दर्जन से अधिक दुकानें पुलिस ने बंद करवा दिया। शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के साथ दरोगा। तैनात रहे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर बात सामने आई है। किसी पुलिस वाले को चोट नहीं लगी है। मोहर्रम के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad