Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

लोगों को रोजगार से जोड़ना मुख्य संकल्प: आचार्य शुक्ल

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मैं  चाहता हूं कि इस क्षेत्र के लोग यहीं रहकर रोजगार करें, इसके लिए मैं यही मेरा संकल्प है। उक्त बातें वरिष्ठ समाजसेवी आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल ने सूरज वार्ता प्रतिनिधि से भेंट वार्ता के दौरान व्यक्त किया। 

सावन मास के तीसरे सोमवार को यमुनापार के विकास और समृद्धि के लिए मेजा के सिरसा में स्थित श्रीनाथ मंदिर में यज्ञ के बाद विशाल भंडार का आयोजन किया  गया। इस भंडारे में लगभग दस हज़ार लोगों ने प्रसाद के साथ भंडारे का आनंद लिया। यह आयोजन ज्योतिष के प्रकांड विद्वान, समाजसेवी और भाजपा के नेता आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल ने किया ।                                   पिछले दो महीने से यमुनापार के गांव गांव घूम कर क्षेत्र को जानने और गांव के लोगों की समस्याएं जानने के दौरान भाजपा नेता आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल ने यह निश्चित किया कि यमुनापार के विकास के लिए भौतिक संसाधनों के साथ साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक संसाधनों की भी जरूरत है। यमुनापार के गांव गांव जनसंपर्क करने के दौरान कर्मा में पानी की व्यवस्था के लिए पानी की टंकी के लिए कार्य करना और करछना के राजपुर में हैंडपम्प की व्यवस्था करने के अतिरिक्त कई काम कराए। सावन  का माह शुरू होते ही यज्ञ और भंडारे की शुरुआत मेजा के सिरसा के श्रीनाथ मंदिर से हो रही है। श्रीनाथ मंदिर में यज्ञ पूजन के बाद भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सिरसा क्षेत्र के वयापारी, नौकरी पेशा  और नवजवानों समेत भारी संख्या में महिलाओं ने यज्ञ और भंडारे का आनंद लिया। भंडारे का संयोजन वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तिवारी ने किया। सिरसा के बाद तीस जुलाई को भाजपा नेता आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल द्वारा लालपुर में सवा लाख शिवलिंग निर्माण के यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad